फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने दिए उत्तराखंड विस चुनावों के मद्देनजर टिप्स

Tue, 30 Aug 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समूह के साथ दिल्ली में बैठक कर उत्तराखंड में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि पार्टी अपने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ले। पंडित दीन दयाल उपाध्यक्ष की जन्मशती के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला भी तैयार की जाए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने तिरंगा यात्रा और पर्दाफाश रैली को लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्दाफाश रैली के पहले चरण में 44 विधानसभा क्षेत्रों में से 41 में रैली का आयोजन हो चुका है। शेष तीन विधानसभा क्षेत्रों में रैली दो सितंबर को आयोजित की जाएगी। बताया कि प्रदेश के लगभग 10,500 बूथों में से 85 फीसदी पर संगठन तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


किसान मोर्चा, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। बताया कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती के मौके पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग को संबोधित करेंगे।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस संबोधन को प्रदेश के सभी बूथों पर लाइव दिखने की व्यवस्था की जाए। बैठक में पार्टी की ओर से दो से चार सितंबर तक हल्द्वानी, भीमताल और रुद्रपुर में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

मीटिंग में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, झारखंड के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास और धन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें