फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की वकालत पर ही लड़ सकेंगे चुनाव

Fri, 29 Nov 2013 12:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के संविधान में संशोधन किया जा रहा है। इसके लिए कार्यकारिणी की ओर से संशोधन के प्रस्ताव की ड्राफ्टिंग कर ली गई है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन संविधान में संशोधन
इसे शुक्रवार को आमसभा में रखा जाएगा और सहमति के बाद ही ड्राफ्ट फाइनल कर इसमें संशोधन किया जाएगा। दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव अब तक वे ही लड़ सकते थे जिनके पास कम से कम दस साल वकालत का अनुभव हो।

पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण मामले में पीड़िता को बेल

जबकि उप प्रधान के लिए सात वर्ष, सचिव के लिए पांच, सह सचिव के लिए तीन, ऑडिटर के लिए पांच और लाइब्रेरियन के लिए पांच वर्ष की वकालत जरूरी थी। इसमें संशोधन का प्रस्ताव है। इसके अलावा कार्यकारिणी में एक महिला और पांच पुरुष पदेन सदस्य होंगे।
विज्ञापन


इनके लिए 25 वर्ष की वकालत निर्धारित होगी । वही नई सदस्यता के लिए फीस 250 से बढ़ाकर 1500 रुपए और आजीवन सदस्यता फीस 1250 से बढ़ाकर पांच हजार रुपए किए जाने का भी प्रस्ताव है।

पढ़ें, कांस्टेबल ने किया जानवर से दुष्कर्म

इसके साथ ही बार एसोसिएशन के सदस्य को दी जाने वाली आर्थिक सहायता 50 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख की जाएगी। यह भी प्रस्ताव है कि चुनाव आचार संहिता प्रत्येक वर्ष एक जनवरी से लागू होगी।
विज्ञापन


ऐसे बनेंगे नए सदस्य
नया सदस्य बनने के लिए प्रार्थनापत्र दिए जाने के एक साल बाद आवेदक बार एसोसिएशन का सदस्य बनेगा। प्रार्थना पत्र देते समय संबंधित अधिवक्ता उसकी पहचान करेगा। एक वर्ष वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस करने के बाद अनुभव प्रमाणपत्र जमा करने पर ही सदस्यता दी जाएगी।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें