फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दून-पांवटा हाईवे पर अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की मौत, चालक घायल

Mon, 27 Apr 2020 09:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दून-पांवटा हाईवे पर ढाकी गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
एंबुलेंस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से विकासनगर लौट रही 108 एंबुलेंस दून-पांवटा हाईवे पर ढाकी गांव के पास अनियंत्रित होकर घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में एंबुलेंस चालक और एक फार्मासिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी एंबुलेंस से दोनों घायलों  को लेहमन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान फार्मासिस्ट की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एंबुलेंस देहरादून में किसी मरीज को छोड़कर उप जिला अस्पताल  विकासनगर लौट रही थी। इस दौरान ढाकी गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। इससे अनियंत्रित होकर एंबुलेंस एक घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में चालक रणवीर निवासी पुल नंबर 1 और फार्मासिस्ट अंकुश निवासी भोजावाला गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों  को उपचार के लिए दूसरी एंबुलेंस से लेहमन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान फार्मासिस्ट अंकुश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि फार्मासिस्ट के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें