फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कुआंवाला के पास अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 31 May 2020 04:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • देर रात देहरादून से डोईवाला की ओर जा रही थी एंबुलेंस
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर रात देहरादून से डोईवाला की ओर आ रही एक एंबुलेंस कुआंवाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भर्ती कराया गया है। कोतवाली के हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र में देर रात दुघर्टना में एंबुलेंस में अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वाहन पलटने से एक व्यक्ति की फंसकर मौत हो गई। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि अंधेरा होने के कारण चालक डबल लाइन से सिंगल लाइन में जाने के बजाय सीधा जाकर डिवाइडर से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया था।

एसएसआई रावत ने मृतक की पहचान पवन 22 पुत्र काशीराम निवासी ग्राम भडाज तहसील ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग के रूप में कराई। घायल हुए साथी गौतम  पुत्र गोविंद निवासी पोस्ट डेढ़ा तहसील ऊखीमठ को घायलवस्था में 108 वाहन से जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती करा दिया। बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें