उत्तराखंड में चल रहे नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों के बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने 17 जनवरी को राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को रायशुमारी के लिए दिल्ली तलब किया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी को पत्र देंगे
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के समर्थन या विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी को पत्र देंगे। जिसके बाद यह तय होगा कि सीएम बहुगुणा रहेंगे या फिर जाएंगे।
पढ़ें, उत्तराखंड के सीएम पर कांग्रेस में घमासान
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि 17 जनवरी को दिल्ली में सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी को पत्र सौंपेंगे। इसके बाद ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर कोई फैसला हो सकता है।
पढ़ें, उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों रणजी में मिलेगी सीधी एंट्री
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जो अनिश्चय का माहौल है उस पर अब 17 जनवरी को विराम लग जाएगा।
पढ़ें, इनके सपोर्ट से नरेंद्र मोदी का पीएम बनना तय
मार्च 2012 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बहुगुणा के खिलाफ उनकी पार्टी के भीतर खींचतान चल रही है। पिछले कुछ दिनों से कभी हरीश रावत तो कभी डॉ. इंदिरा हृदयेश के सीएम बनने की चर्चाएं आम हैं।
पढ़ें, पंचायत सीटों में आरक्षण की विस्तृत सूची देखें...
अब देखना है कि कांग्रेस हाईकमान 17 जनवरी को जिलाध्यक्षों से रायशुमारी के बाद क्या फैसला लेता है।