फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती की तैयारी में अधिकारी, विभाग खाली

Wed, 13 Apr 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ऑफिस - फोटो : demo pics
विज्ञापन
एक ओर अंबेडकर जयंती पर समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है, तो दूसरी ओर विभाग खाली पड़ा है। कार्यालय आने वालों जरूरतमंदों को आवश्यक सूचना तक नहीं मिल पा रही है। अंबेडकर जयंती की तैयारियों में व्यस्तता की बात कहकर अधिकारी और कर्मचारी लोगों को जयंती के बाद आने को कह रहे हैं।
विज्ञापन


अंबेडकर जयंती के लिए योजनाओं का प्रचार-प्रसार तो किया जा रहा है लेकिन योजनाओं का फायदा लेने के लिए जब अनुसूचित जाति-जनजाति के लोग कार्यालय आ रहे हैं, तो उन्हें जानकारी देने वालों की कुर्सियां खाली मिल रही हैं। बाकी स्टाफ के साथ ही समाज कल्याण अधिकारी भी व्यस्त हैं।

बुधवार को वह काफी देर से कार्यालय आए। ऐसे में कई लोग घंटों उनका इंतजार करते रहे। अधिकारी के इंतजार में महिला एवं बाल विकास से आए रविंदर और सुरेंदर भी एक घंटे तक बैठे रहे। जानकारी लेने वालों को भी सोमवार को आने की बात कहकर वापस भेज दिया गया। 
विज्ञापन


नहीं मिली जानकारी
प्राइवेट संस्थान में पढ़ने वाला अनुसूचित जाति का एक छात्र समाज कल्याण विभाग पहुंचा और छात्रवृत्ति की जानकारी लेनी चाही। उसने कहा कि उसके सभी दोस्तों की मेल पर छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी आई है। सिर्फ वही है जिसे कोई जानकारी नहीं दी गई, क्या उसे छात्रवृत्ति मिलेगी। कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति में उसे बिना जानकारी के लौटना पड़ा। 

निपट गया हमारा काम
समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर ने कहा कि 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अंबेडकर जयंती संबंधी सभी काम पूरे हो गए हैं। विभाग की ओर से ग्राम स्तरों पर योजनाओं की जानकारी भेजनी थी, जो ग्राम विकास अधिकारियों को भेज दी गई है। अब हम जनता की सेवा के लिए फ्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें