फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे ने IAS बनकर किया नाम रौशन

Fri, 13 Jun 2014 06:30 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूनी तहसील के अणूं गांव के लिए बृहस्पतिवार का दिन बेहद खास साबित हुआ। गांव के बेटे सुनील दत्त शर्मा ने सिविल सर्विस परीक्षा-2013 में 904वीं रैंक हासिल कर इस गांव को गौरवान्वित कर दिया।
विज्ञापन


यह उनका चौथा प्रयास था। पहाड़ की दुर्गम राहों ने बार-बार सुनील का रास्ता रोका, लेकिन वे मंजिल पर पहुंचकर ही माने।

गांव में खेती करने वाले भगतराम शर्मा के तीसरे बेटे सुनील ने गांव के प्राथमिक विद्यालय से पांचवीं और जूनियर हाईस्कूल से आठवीं पास की।

शुरू से ही पढ़ाई में होनहार सुनील ने राजकीय इंटर कालेज कालसी में यूपी बोर्ड से 70 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं और 67 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की।
विज्ञापन

तीन बार असफल होने पर नहीं हारी हिम्मत

इसके बाद उन्होंने प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एनआईटी वारंगल, आंध्र प्रदेश में दाखिला लेकर इंजीनियरिंग की। बाद में पांच साल तक गैस एवं पेट्रोलियम सेक्टर में नौकरी भी की।

इसी बीच सुनील ने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी। पहले मौके में वे आगे नहीं बढ़ पाए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।

दूसरे और तीसरे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिर चौथे प्रयास में वे मंजिल तक पहुंच ही गए। इन दिनों सुनील मुंबई में पॉलिसी रिसर्च के लिए काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें