फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने स्वीकारी सिस्टम की लापरवाही, बोले वर्क कल्चर नहीं हुआ डेवलप

Tue, 09 Jan 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
satpal maharaj
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को अमर उजाला के संवाद उत्तराखंड उदय कार्यक्रम में अपने नए नारे के साथ शरीक हुए। उन्होंने नारा दिया-पर्यटन बढ़ाओ, पलायन हटाओ।

विज्ञापन


‘पर्यटन और उद्योग-नए चेहरे, नए रोजगार’ विषय पर विशेषज्ञों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने गंभीर चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तराखंड में रोजगार के नए अवसर पैदा करने की बात हो या फिर पलायन पर अंकुश की, पर्यटन से ही सब कुछ संभव है। उन्होंने सिस्टम की लापरवाही को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अभी वर्क कल्चर डेवलप नहीं हो पाया है।

महाराज ने अपने रेल मंत्री के कार्यकाल से बात शुरू करते हुए उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री बतौर अब तक अर्जित अनुभवों को सिलसिलेवार सामने रखा। इस क्रम में धार्मिक पर्यटन से लेकर तमाम अन्य विषयों पर उन्होंने बेलाग बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करते हुए महकमा रेट ऑफ रिटर्न पर ही सब कुछ सोचता है, जबकि हकीकत ये है कि हर चीज पर हम टोल नहीं लगा सकते।
विज्ञापन


मेक माई ट्रिप इंडिया के वाइस प्रेजीडेंट दीपक रावत ने पर्यटन को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने पर्यटन विकास के लिए हर तरह की कनेक्टिविटी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन से जुडे़ एक-एक व्यक्ति की ये ट्रेनिंग होनी चाहिए कि वह देसी और विदेशी पर्यटकों से अलग-अलग किस तरह पेश आए। उन्होंने राज्य में पर्यटन विकास के लिए ओवर मार्केटिंग पर जोर दिया।

टीएएनएफएसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रेजीडेंट और सीईओ मिस्टर नाथन ने कहा कि यह गलत धारणा है कि हर इंडस्ट्री प्रदूषण फैलाती है। उन्होंने कहा कि पुराने पेड़ों के गुदे को इस्तेमाल करते हुए उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। उनके स्थान पर नए पेड़ लगाए जाने चाहिए। उन्होंने सोलर पावर इंडस्ट्री के संबंध में गुजरात का खास तौर पर जिक्र किया कि किस तरह से वहां पर संतुलन बनाते हुए काम किया गया है।
 

विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट बगैर काम नहीं

इंटरनेशनल एयरपोर्ट बगैर काम नहीं
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि उत्तराखंड के पास अपना फुल फ्लैज्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट होना चाहिए। बगैर इसके काम नहीं चलेगा। उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के इंटरनेशनल स्तर का बनने की राह में मौजूद अड़चनों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि 22 फ्लाइट इस वक्त यहां आ रही है। इतने से ही मैनेज करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एक पायलट यहां फ्लाइट नहीं उतार पाया। एक रनवे और भले ही बना दिया जाए, लेकिन दिक्कत दूर होना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हमें 2050 की सोचनी है, जबकि ड्रीम लाइटर जहाजों का जमाना होगा।

नवग्रह सर्किट बनाएगी उत्तराखंड सरकार
पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि उत्तराखंड में नवग्रहों के अलग-अलग जगहों पर कई मंदिर हैं। खरसाली में शनिदेव का अद्भुत मंदिर है। इन सबको जोड़कर नवग्रह सर्किट बनाया जाएगा। उन्होंने शाक्य, शैव और वैष्णव सर्किट के निर्माण की बात दोहराई।

ईको ट्रेल जैसी वेटिंग हो चारधाम यात्रा की
इस सत्र का संचालन कर रहे अमर उजाला डॉट कॉम के एडिटर इन चीफ संजय अभिज्ञान के एक सवाल पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस बार रिकार्ड चारधाम यात्री आए हैं। इनकी संख्या 22 लाख 55 हजार रही। महाराज ने कहा कि विदेश में राजा की परंपरागत यात्रा ईका ट्रेल की तरह चारधाम यात्रा की मार्केटिंग होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस यात्रा की एक साल तक वेटिंग होती है।

कांग्रेस नेता जोत सिंह बिष्ट के सवाल पर महाराज ने कहा कि टिहरी झील के प्रमोशन के लिए सरकार काम कर रही है। थोड़ी सी दिक्कत जरूर है। उन्होंने यात्रियों के स्तर पर खुद ही खाने-पीने का इंतजाम करने के सवाल का जवाब देते हुए इसे ज्यादा बड़ी समस्या नहीं बताया। उन्होंने कहा कि विदेशों की तरह हमें यात्रियों को ये सुविधाएं भी देनी होगी, जिसमें वह अपना खाना खुद बनाना चाहें, तो बना सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें