फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: खेलों के भविष्य पर बात करेंगे क्रिकेटर मोहम्मद शमी, खिलाड़ियों को देंगे सफलता के मंत्र

Thu, 01 Aug 2024 10:43 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

;चार अगस्त रविवार को होने वाले उजाला के संवाद कार्यक्रम में मोहम्मद शमी उत्तराखंड में खेलों की संभावना पर अपने विचार रखेंगे। 
विज्ञापन
क्रिकेटर मोहम्मद शमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चर्चाओं में आए अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी खेलों के भविष्य पर विस्तार से चर्चा करेंगे। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लेने वाले मोहम्मद शमी उत्तराखंड में खेलों की संभावना पर भी अपने विचार रखेंगे।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2023 में भारत भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाया था, लेकिन गोल्डन बैट और बॉल भारत के खाते में आने से देशवासियों ने जश्न मनाया था। वर्ल्ड कप 2023 में मो. शमी ने 7 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 24 विकेट चटकाए थे। तीन बार 5-5 विकेट लिए तो एक बार चार विकेट भी चटकाए। वह एक आर्म फास्ट-मीडियम स्विंग और सीम बॉलर है, जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बॉलिंग करते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Amar Ujala Samvad:  जॉन के अभिनय और उनकी फिटनेस की है दुनिया दीवानी, चार अगस्त को दूनवासियों से करेंगे संवाद

दरअसल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद मो. शमी एड़ी की चोट से परेशान रहे। इस साल की शुरुआत में शमी की सर्जरी हुई, जिसके कारण वह आईपीएल और टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए। हालांकि बीते कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किया। जिससे उनके प्रशंसक अंदाजा लगा रहे हैं कि जल्द ही वह मैदान में अपनी गेंदबाजी का दम दिखाते हुए नजर आएंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें