फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad 2023: टूरिजम की नई संभावनाओं पर होगी चर्चा, पर्यटन मंत्री पेश करेंगे भविष्य का खाका

Thu, 15 Jun 2023 10:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

पर्यटन प्रदेश के तौर पर राज्य का नाम स्थापित करने के लिए जरूरी बातों पर गहन चर्चा होगी। जहां पर्यटन के क्षेत्र से जुड़ी देश की मशहूर हस्तियां उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के नए तौर तरीकों व पर्यटन की संभावनाओं व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
सतपाल महाराज - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद उत्तराखंड कार्यक्रम में पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं और पर्यटन प्रदेश के तौर पर राज्य का नाम स्थापित करने के लिए जरूरी बातों पर गहन चर्चा होगी। जहां पर्यटन के क्षेत्र से जुड़ी देश की मशहूर हस्तियां उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के नए तौर तरीकों व पर्यटन की संभावनाओं व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज राज्य में भविष्य का खाका पेश करेंगे।

विज्ञापन


जानें क्रार्यक्रम में बारें में जरूरी बातें
कार्यक्रम सोमवार सुबह नौ बजे देहरादून के होटल सरोवर प्रीमियर में होगा। इस बार 'संवाद' में उत्तराखंड के विकास पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। इस मंथन को सुनने के लिए आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला के यूट्यूब और फेसबुक पेज पर सोमवार सुबह नौ बजे से आप चर्चा देख सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें