बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का दबाव और प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी का तनाव, छात्रों ही नहीं उनके अभिभावकों के लिए भी ये पल बेहद मुश्किल होते हैं।
सेंट जोजेफ्स एकेडमी में होगा सेमिनार
ऐसी चुनौतियों से निपटकर कामयाबी का फार्मूला सीखने का मौका मिलेगा अमर उजाला और अविरल क्लासेज की ओर से रविवार को आयोजित होने जा रहे सेमिनार में। सेमिनार सेंट जोजेफ्स एकेडमी के ऑडिटोरियम में होगा।
इंजीनियरिंग व मेडिकल कोचिंग संस्थान अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस नीलेश आनंद भरणे शिरकत करेंगे।
विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, निदेशक और चेयरमैन भी इसमें छात्रों को कामयाबी के गुर सिखाएंगे। सेमिनार में छात्रों और अभिभावकों को तनाव और दबाव मुक्त रहकर तैयारी करने के तरीके बताए जाएंगे।
बदलते माहौल में मुश्किल होती जा रही पैरेंटिंग पर भी विमर्श किया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि प्रतिभागी छात्रों को अविरल क्लासेज की ओर से निशुल्क ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज प्रदान की जाएगी। सेमिनार में अरिहंत पब्लिकेशन और यामहा सेवंटी मोटर्स का भी सहयोग रहेगा।