आपके अमर उजाला अखबार की तरह पाठकों का भरोसे का असर अब अमर उजाला डॉटकॉम पर भी दिखाई देने लगा है। जीता जागता उदाहरण उत्तराखंड के बोर्ड परीक्षा परिणामों के नतीजों में देखने को मिला, जिसमें गूगल पर सर्च में amarujala.com सबसे आगे रहा।
मंगलवार को घोषित हुए उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणामों में amarujala.com की कवरेज बेहतरीन रही। सबसे पहले हमने ही रिजल्ट परिणाम की खबर यूजर्स तक पहुंचाई। यही कारण रहा कि रिजल्ट आने के बाद रोजाना की अपेक्षा लगभग तीन या चार गुना ज्यादा यूजर्स ने विजिट किया।
रिजल्ट की मेन खबर के अलावा हमनें टॉपर्स के इंटरव्यूज, सक्सेस स्टोरी, स्टेट टॉपर्स की डीटेल भी सबसे पहले ब्रेक की गई। रिजल्ट की मेन खबर के साथ ही अमर उजाला ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणामों की लगभग हर एंगल की खबर को पाठकों तक पहुंचाया।
गूगल पर तो ये आलम था कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा लिखते ही अमर उजाला की वेबसाइट सबसे उपर दिखाई दे रही थी। किसी भी विपक्षी वेबसाइट पर रिजलट की खबर इतनी तेजी से अपडेट नहीं हुई, जितनी तेजी से अमर उजाला वेबसाइट पर हुई।
इससे स्पष्ट है कि छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक या अन्य पाठक रिजल्ट सर्च करने के मामले में सबसे ज्यादा भरोसा अमर उजाला डॉटकॉम पर ही करते हैं। उसकी बड़ी वजह ये भी है कि छात्र छात्राओं को रिजल्ट से जुड़ी तमाम छोटी बड़ी जानकारियां एक ही वेबसाइट पर मिल जाती हैं।
एक खास बात ये भी है कि नौकरी और कॅरियर संबंधी जानकारी के लिए भी ये साइट काफी उपयोगी है। आप शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र की किसी भी तरह की जानकारी 'amarujala.com' पर पा सकते हैं।