एम्स के शौचालय अब मयखाना नही बनेंगे। अमर उजाला में खबर लगने के बाद अब एम्स प्रशासन जाग गया है। व्याप्त गंदगी और अव्यवस्था का मामला उजागर होने के बाद आखिरकार प्रबंधन ने शौचालयों और फाउंटेन पार्क की सफाई पुख्ता कर दी है।
जिन शौचालयों में कबाड़ इकट्ठा किया गया था, उनकी सफाई करवाकर उपयोग के लायक कर दिया गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों एम्स प्रशासन का ध्यान तृतीय और चतुर्थ तल पर व्याप्त गंदगी की ओर ले जाया गया था।
एम्स के शौचालय बने मयखाना, यकीन नहीं हो रहा तो तस्वीरें देख लीजिए...
शौचालयों में शराब की बोतल और कबाड़ भरे पाए गए थे। इसी तरह परिसर स्थित फाउंटेन पार्क स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाता पाया गया था। फाउंटेन में महीनों से जलभराव के कारण गंदगी का बसेरा हो चला था। खबर प्रकाशित होने के बाद संस्थान प्रबंधन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की।