आज भी सबसे पहले अमर उजाला पढ़ता हूं...
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि जब उन्होंने अखबार पढ़ना शुरू किया तो वह अमर उजाला था। आज अमर उजाला उनके रूटीन का हिस्सा है। सुबह उठने के बाद सबसे पहले वह अमर उजाला अखबार ही पढ़ते हैं। सरकारी सिस्टम के अलावा अमर उजाला ही उन्हें बताता है कि उनके विभागों के क्या हालात हैं। क्या सरकारी स्कूलों तक किताबें पहुंची हैं। कहां स्वास्थ्य सेवाएं कैसी हैं। सरकारी सिस्टम के समानांतर अमर उजाला हर क्षेत्र में बारीकी से ध्यान रखता है।