अमर उजाला वीरता पुरस्कार: राज्यपाल बोले- जिस राष्ट्र में वीरता को पूजा और सराहा जाता है उसे कोई हरा नहीं सकता
सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान राज्पाल गुरमीत सिंह ने कहा कि आज हम सुरक्षित हैं तो जवानों की वजह से। जिस राष्ट्र में वीरता को पूजा और सराहा जाता है उसे कोई हरा नहीं सकता।
वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों, माताओं को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा करने वाला हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है। चाहे अधिकारी के रूप में हो चाहे जवान के रूप में हो। यहां का हर सैन्यकर्मी गर्व से देश की रक्षा करता है। कोई जवान जब शहीद होकर आता है तो सरकार उसके परिवार के व्यक्ति को सरकारी नौकरी देगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand WeatherToday: चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, नदियों का विकराल रूप देख सहमे लोग, तस्वीरें
ये हैं कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी