जीडी वशिष्ठ
आचार्य जीडी वशिष्ठ, खगोल विज्ञान की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। इन्होंने कठिन साधना के बल पर लाल किताब के नियमों और उसकी शक्ति के बारे में सीखा, जाना और समझा है। लाल किताब के साथ ही वैदिक ज्योतिष, वास्तु, अंक ज्योतिष जैसी विद्याओं में महारथ रखने वाले आचार्य वशिष्ठ भी ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क परामर्श देंगे।
पंडित इंदुप्रकाश
आचार्य इंदु प्रकाश देश के प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं। अपने ज्ञान और ध्यान के बल पर उन्होंने कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जो सटीक साबित हुई हैं। हस्तरेखा विज्ञान, ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष और अन्य विज्ञानों के गहन ज्ञानी आचार्य इंदुप्रकाश सोशल मीडिया से लेकर टीवी का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। आचार्य इंदु प्रकाश परेशानियों से जूझ रहे बहुत से लोगों की मदद और मार्गदर्शन कर रहे हैं।
पं केए दूबे पद्मेश
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में केए दुबे पद्मेश बहुत बड़ा और प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने ज्योतिष पर कई किताबें भी लिखी हैं। उनके पढ़ाए हुए कितने ही छात्र और छात्राएं आज देश-दुनिया में ज्योतिष विद्या के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां समय-समय पर सही साबित हो चुकी हैं। पिछले 42 वर्षों से अधिक समय से वह बेटियों की नि:शुल्क कुंडलियां भी बना रहे हैं।
ज्योतिषी आचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़
पूज्य गुरुदेव श्री हैड़ाखान वाले बाबा जी के शिष्य एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाले ज्योतिषीचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ विश्व विख्यात भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक हैं। पंडित पुरुषोत्तम गौड़ जी किसी भी व्यक्ति के मन में चल रहे प्रश्नों के जवाब बिना पूछे ही कागजों पर लिखकर बता देते हैँ और उन समस्याओं का निवारण भी सुझाते हैं।
पंडित सतीश शर्मा
वास्तु को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात पंडित सतीश शर्मा इस ज्योतिष महासमागम में उपलब्ध रहेंगे। शर्मा को वास्तु के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान हासिल है। यह नक्शा देखते ही भवन के सारे गुण और दोष बता देते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ स्ट्रोलॉजिकल साइंसेज के उपाध्यक्ष और ज्योतिष मंथन पत्रिका के मुख्य संपादक पंडित सतीश शर्मा के वास्तु ज्ञान का लोहा भारत ही नहीं विदेशों में भी माना जाता है।
डॉ. अजय भांबी
डॉ. अजय भांबी ज्योतिष के क्षेत्र में बड़ा नाम है। वह नक्षत्र ध्यान के विशेषज्ञ हैं। हिमालयी परंपरा के महान चिकित्सक हैं। पिछले 40 वर्षों से उनकी सटीक भविष्यवाणियां ज्योतिष और संबंधित विज्ञानों के उनके गहन ज्ञान और विशेषज्ञता के कारण हुई हैं। उन्होंने लोगों, देशों के घटनाओं के बारे में कई उल्लेखनीय भविष्यवाणियां की हैं। उन्होंने भारत में हाल के कुछ राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक भविष्यवाणी भी की हैं।डॉ वाई राखी
ज्योतिषाचार्य डॉ. राखी
बीते 10 साल से ज्योतिष विद्या के माध्यम से लोगों की मदद कर रही हैं। अपनी भविष्यवाणियों में सटीकता लाने के लिए डॉ. राखी वैदिक और अंक ज्योतिष दोनों का प्रयोग करती हैं।
पंडित संजीव कुमार श्रीवास्तव
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध नाड़ी और वैदिक सेलिब्रिटी ज्योतिषी पंडित संजीव कुमार श्रीवास्तव ने नाड़ी ज्योतिष में उच्चतम शिक्षा प्राप्त की है और इसी कारण पिछले 22 वर्षों से सटीक भविष्यवाणी कर रहे हैं। दुनिया भर में उन्हें सटीक भविष्यवाणियां करने के लिए लोग इन्हें भरोसेमंद और सर्वश्रेष्ठ एस्ट्रो सलाहकार में से एक मानते हैं।
हमारे सहयोगी : एमडीडीए, हॉस्पिटलिटी पार्टनर सेफ्रॉन लीफ