हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड का बेहतर प्रदर्शन
नीति आयोग की एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स (ईपीआई) 2020 की रिपोर्ट में उत्तराखंड का निर्यात में बेहतर प्रदर्शन आंका गया। हिमालयी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य में शामिल किया गया। राज्य से सबसे अधिक निर्यात फार्मा, आटोमोबाइल, प्लास्टिक, कृषि व उससे संबंधित उत्पादों का निर्यात किया जाता है।
लॉजिस्टिक नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। नीति पर उद्यमियों व निर्यातकों से सुझाव भी लिए गए हैं। जल्द ही शासन स्तर पर बैठक कर नीति का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसके बाद नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।
- डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव उद्योग
ये भी पढ़ें...Maharashtra Crisis: पूर्व सीएम हरीश रावत का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- सौ-सौ करोड़ रुपये में खरीदे विधायक
निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार लॉजिस्टिक नीति लागू करने जा रही है। जो सराहनीय कदम है। नीति में हमने सरकार को सुझाव भी दिए हैं। जिसमें प्रत्येक जिले में लॉजिस्टिक हब और वेयरहाउस बनाए जाने चाहिए। इसके अलावा मालवाहक वाहनों के लिए कॉमन पार्किंग सुविधा और अनावश्यक माल वाहक वाहनों की चेकिंग पर रोक लगाने के लिए पारदर्शी सिस्टम होना चाहिए।
- पंकज गुप्ता, अध्यक्ष इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
प्रदेश में निर्यात की स्थिति
वर्ष निर्यात करोड़ में
2016-17 6011
2017-18 10837
2018-19 16285
2019-20 16971
2020-21 15916
2021-22 10579 (दिसंबर तक)