डॉ. मेहता के मुताबिक, उनके अभियान का ही असर रहा है कि वर्ष 2007 से 2009 तक शहर के प्रदूषण में दीपावली के समय 40 प्रतिशत की कमी आ गई थी। उन्होंने बताया कि पटाखे न जलाने से एक ओर जहां वायु प्रदूषण कम होता है तो दूसरी ओर ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होता है।
लोग उठाने लगे आवाज, नहीं जलाएंगे पटाखे
अमर उजाला की अपील का असर नजर आने लगा है। बड़ी संख्या में लोगों ने अमर उजाला के साथ कदम मिलाकर पटाखे न चलाने का आह्वान किया। ऐसे तमाम संदेश व्हॉट्सएप के माध्यम से अमर उजाला के पास पहुंचे।
आओ मिलकर करें अपील
अगर आप भी दीपावली पर पटाखे न जलाने के पक्ष में हैं तो लोगों से अपील करें। हो सकता है कि आपकी अपील पर्यावरण बचाने में मील का पत्थर साबित हो जाए। अपनी अपील हमें मोबाइल नंबर 7617566171 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। चुनिंदा अपील को अमर उजाला अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा। अपने संदेश के साथ अपना नाम और पता जरूर लिखें।