आईएचएमएस के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने कहा कि कॉलेज में क्षेत्र के युवाओं की बेहतरीन शिक्षा के लिए आधुनिक शिक्षा प्रणाली विकसित की गई है। जिसके कारण भारत सरकार की एजेंसी नेशनल एसेसमेंट काउंसिल (नैक) ने उन्हें बी ग्रेड की मान्यता दी है। नेक की रेटिंग मिलने के बाद अब देश की जानी मानी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आईएचएमएस कैंपस में आ रही हैं। मेधावी छात्र छात्राओं के लिए 40 से 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है। उत्थान ग्लोबल फाउंडेशन के निदेशक विनय कुटियाल ने अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम को छात्रहित में बताया।
ओलंपियाड के विजेताओं को भी किया पुरस्कृत
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में अमर उजाला के नेशनल ओलंपियाड के जिला स्तर के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इन्हें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। ओलंपियाड की परीक्षा अमर उजाला की ओर से आयोजित कराई गई थी।