तुंगनाथ घाटी के ग्राम पंचायत उषाड़ा में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। यहां इस आयुवर्ग में कुल 150 लोग थे। इन लोगों में ज्यादातर को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है।
जीआईसी दैड़ा में खुलवाया केंद्र
तुंगनाथ घाटी के युवाओं को टीकाकरण के लिए ऊखीमठ की दौड़ लगानी पड़ रही थी। कोरोनाकाल में वाहनों के सीमित संचालन के कारण लोगों को दिक्कतें हुईं। ग्राम प्रधान योगेंद्र नेगी ने सीमएओ को स्थिति से अवगत कराया। पत्राचार किया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जीआईसी दैड़ा में वैक्सीनेशन सेंटर खोला। अब, यहां युवाओं का प्रतिदिन वैक्सीनेशन हो रहा है।
ग्राम प्रधान योगेंद्र नेगी, तुंगनाथ घाटी ही नहीं पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत हैं। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। जनप्रतिनधियों के सहयोग से यह अभियान गांवों में शत-प्रतिशत सफल हो सकता है।
-मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग