इस दौरान चिकित्सकों ने अमित पंवार और नवीन पंवार को अधिक चोटे आने के कारण हायर सेंटर रेफर किया, जहां नवीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विशाल को कम चोटें आई हैं।
हादसे में नवीन की मौत होने पर उनके गांव सकनी में शोक की लहर है। स्थानीय व क्षेत्रीय ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि नवीन के पिता का भी छह महीने पूर्व एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण उनके पांव में चोट लग गई थी। दिव्यांग होने के कारण वह दूध बेचकर नवीन को पढ़ा रहे थे।