फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, चालक का नहीं कोई सुराग

Sat, 01 Jun 2019 10:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
कार खाई में गिरने से एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चमोली जिले के घाट क्षेत्र में कुरुड़ मोटर मार्ग पर एक आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं चालक का अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना सुबह नौ बजे की है। कार कुरुड़ से घाट की तरफ जा रही थी। कार में दो ही लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार खाई में गिरने से यशपाल लाल पुत्र स्व० गन्दाली ग्राम कुरुड़ की मौके पर ही मौत हो गई। 

घाट चौकी प्रभारी पंवार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। चालक की तलाश की जा रही है। आशंका है कि चालक फरार हो गया है। वहीं मृतक के शव का रेस्क्यू कर पुलिस ने पंचनामे के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें