फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महाराष्ट्र, विहार, पश्चिम बंगाल के साथ दून में भी पुलिस दे रही लगातार दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- मंगलवार को एसपी देहात के नेतृत्व में सेलाकुई क्षेत्र में दी गई दबिश, कई लोगों से हुई पूछताछ
I
I
I
Iरिलायंस ज्वेल्स में लूट की घटना के बाद दून पुलिस बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अन्य बाहरी राज्यों में दबिश दे रही रही है। दून में भी पुलिस लगातार दबिश देकर संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हुई है। मंगलवार को एसपी देहात कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने सेलाकुई क्षेत्र में दबिश देकर संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन

I
I
I
Iदरअसल, नौ तारीख को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई लूट की घटना के बाद बदमाश सेलाकुई के रास्ते ही भागे थे। बदमाश ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और कार सेलाकुई क्षेत्र में भी ही छोड़कर भाग गए थे। मोटरसाइकिल और कार को पुलिस ने बरामद किया था। यहां से वह ई रिक्शा के माध्यम से विकासनगर और इसके बाद हिमाचल की तरफ भागे थे। चूंकि घटना में प्रयुक्त कार और मोटरसाइकिल बदमाशों ने सेलाकुई क्षेत्र में छोड़े थे, इसलिए अन्य प्रदेशों के साथ ही पुलिस सेलाकुई क्षेत्र पर भी कड़ी नजर रखे हुए हैं। पुलिस को आंशका है कि कही सेलाकुई क्षेत्र में तो बदमाशों का कोई मददगार तो नहीं। इसलिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मंगलवार को भी एसपी ग्रामीण कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सेलाकुई क्षेत्रों में जगह-जगह दबिश दी और संदिग्धों से पूछताछ की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अन्य राज्यों की भांति यहां भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें