II-डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई थी युवती की मौत
I
I-21 दिनों में छात्रों की मांग पूरा करने का प्रबंध तंत्र ने दिया था आश्वासन
I
Iडीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई युवती की मौत की घटना को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है। लेकिन घटना स्थल से न पेड़ को हटाया गया और न ही दीवार का निर्माण किया गया। जबकि महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र और छात्र संघर्ष समिति की हुई बैठक में 21 दिनों के भीतर दीवार का निर्माण करने का आश्वासन दिया था।
I
I
I
Iबीती 19 अक्तूबर की देर रात दीवार गिरने से सुष्मिता तोमर की मौत के बाद छात्र प्राचार्य के इस्तीफे समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसके तीन दिन बाद आंदोलन कर रहे छात्रों से जांच समिति के सदस्य एके नारंग व प्रो. आरके मेहता ने विस्तार से वार्ता की थी। उन्होंने आश्वासन देते हुए छात्र संघर्ष समिति के सभी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही थी। वहीं, घटना के 12 दिन बाद कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. केआर जैन ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था। लेकिन फिर भी दीवार का निर्माण नहीं किया गया।
I
I
I
Iजांच समिति की रिपोर्ट मिल गई है। सिर्फ वन विभाग की अनुमति का इंतजार हो रहा था। वह भी एक-दो दिन में मिल जाएगी। त्योहार के चलते दीवार निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। जल्द ही दीवार का काम शुरू किया जाएगा। महाविद्यालय की अन्य दीवारों व भवनों का भी सर्वे कराया जाएगा। -प्रो. डॉ. एसके सिंह, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेजI