फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: पीएम के सलाहकार खुल्बे और सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने जागेश्वर धाम में कराया रुद्राभिषेक

Mon, 19 Jul 2021 12:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

पीएम के सलाहकार खुल्बे, उनके पुत्र और सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी  शनिवार शाम जागेश्वर के समीप पिथौरागढ़ मार्ग में आरतोला में स्थित ग्रीन विलेज इको रिसॉर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में पीएम मोदी के सलाहकार भाष्कर खुल्बे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भाष्कर खुल्बे और सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी जिले के निजी दौरे पर आए हैं। उन्होंने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम, चितई ग्वल देवता मंदिर, कटारमल सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना की। भ्रमण के दौरान उन्होंने पत्रकारों से दूरी बनाई रखी और कोई बातचीत नहीं की। 

विज्ञापन


पीएम के सलाहकार खुल्बे, उनके पुत्र और सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी  शनिवार शाम जागेश्वर के समीप पिथौरागढ़ मार्ग में आरतोला में स्थित ग्रीन विलेज इको रिसॉर्ट पहुंचे। वहीं उन्होंने रात्रि विश्राम किया। यह लोग रविवार सुबह सात बजे जागेश्वर धाम पहुंचे।

कांग्रेस: पंजाब में विवाद सुलझने के संकेत, अब हाईकमान के स्तर से उत्तराखंड में साफ हो सकती है तस्वीर 
विज्ञापन


मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। खुल्बे और सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी ने जागेश्वर धाम में रुद्राभिषेक पूजा कराई। इससे पहले जागेश्वर धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट और पुजारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पुजारियों से मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी जानकारी ली।

रविवार को वापस अल्मोड़ा लौटने पर खुल्बे ने चितई ग्वल देवता मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद अल्मोड़ा कलक्ट्रेट पहुंचे और कलक्ट्रेट परिसर मल्ला महल के चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों को देखा। यहां उन्होंने मल्ला महल के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी ली। दोपहर बाद वह कटारमल सूर्य मंदिर के दर्शन के लिए गए। उनके साथ डीएम नितिन सिंह भदौरिया, सीडीओ नवनीत पांडे, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे थे।
विज्ञापन


1508 लोगों ने जागेश्वर में नवाया शीश
अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम लोगों की अटूट आस्था का केंद्र है। खासकर भगवान शिव पर श्रद्धा रखने वाला हर श्रद्धालु जागेश्वर धाम में शीश नवाने आते हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में 70 भौतिक पूजा हुई जबकि 1508 लोगों ने दर्शन किए। (संवाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें