फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट का आरोप, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2019 में विशाल गुप्ता से परिवार की इच्छा से हुई थी। शादी के बाद वह दो साल तक अपने पति के साथ लखनऊ में रही, लेकिन इसके बाद सास, ससुर, ननद और परिवार के अन्य सदस्यों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद परिवार के लोगों ने मारपीट भी की। इसके बाद वह अपने भाई, माता, अपने पति और बेटी को लेकर देहरादून आ गई। इसके बाद से ही वह अपने पति के साथ अपनी मां के घर रह रही है।



आरोप लगाया कि पति भी उसके साथ झगड़ा कर मारपीट करता है। आरोप है कि उसने कई बार बेटी का गला दबाने का प्रयास किया। बताया कि पति जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत पर पीड़िता के पति विशाल गुप्ता निवासी लखनऊ, सास इंद्रा गुप्ता, ससुर अरविंद गुप्ता, ननद प्रिया गुप्ता, आंचल गुप्ता, आकाश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें