दारामा और व्यास वैली की कठिन पहाड़ियों में 5500 मीटर तक आरोहण किया था। इसके बाद इन महिलाओं को कठिन फिजिकल फिटनेस से होकर गुजरना पड़ा था। इस एक्सपीडिशन में क्लाइम्बिंग गाइड, कुकिंग स्टाफ और मेकेनिकल टीम में महिलाओं को शामिल किया गया है।
अभियान का उद्देश्य साहसिक खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना
पर्वतारोही शीतल का कहना है कि ऑल वूमेन एक्सपीडिशन का मुख्य उद्देश्य साहसिक खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इसलिए ऑल वूनेम एक्सपीडिशन शुरू किया गया है। एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि इन महिलाओं को दारामा और व्यास वैली की पहाड़ियों पर नवंबर और दिसंबर 2020 में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इनका हुआ है चयन
ज्योति रौंकली, मीनाक्षी रावत, कलावती बादल, पूजा सीपाल, मनीषा सीपाल, हेमलता, प्रीति रावत, बबीता ठाकुर, ध्रुवी मोडी, ममता बिष्ट, मीनाक्षी राठौर, रूपा सीपाल, सविता मलिक, यादिनीक भीलारी, मेनका गुंज्याल, दीपिका, आरती, रेखा, मौना का चयन हुआ है।