फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को रुद्रपुर में होगी पीएम मोदी की जनसभा, बंद कर दिए जिलेभर के स्कूल

Wed, 13 Feb 2019 08:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
narendra modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी की रैली के लिए शिक्षा विभाग ने जिलेभर के स्कूलों को बंद करने का फरमान जारी किया है। इसकी वजह ट्रैफिक व्यवस्था बताई गई है। हालांकि जिन स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्व में निर्धारित हैं, वहां परीक्षाएं संपन्न होंगी।
विज्ञापन


रुद्रपुर में होने वाली रैली की वजह से जिले के सभी स्कूलों में अवकाश का निर्णय लोगों के गले नहीं उतर रहा है। रुद्रपुर में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली की सफलता  के लिए सरकारी अमले के साथ ही भाजपा संगठन और सरकार ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। इधर, शिक्षा विभाग ने रैली के चलते जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

 
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सभी खंड व उप शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को जिले के सभी राजकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई व वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

कहा कि प्रधानमंत्री की महारैली के दिन जिलेभर में यातायात व्यवस्था के प्रभावित होने की स्थिति में किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। कहा कि जिन विद्यालयों में परिषदीय प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्व में निर्धारित हैं, वहां निर्धारित तिथि पर परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें