फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अगर कोई बच्चा नासमझी में रंग डाल दे तो उलझें नहीं...शहर काजी ने की मुसलमानों से ये खास अपील

Wed, 12 Mar 2025 11:14 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष और नायब शहर काजी ने होली पर मुसलमानों से खास अपील की। 
विज्ञापन
होली - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष और नायब शहर काजी पीर सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली के दौरान मुसलमान तीन-चार घंटे तक सड़कों पर न निकलें। जरूरी काम पर जाने से भी एहतियात बरतें। अगर कोई बच्चा नासमझी में रंग डाल देता है तो उससे उलझने और झगड़ने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


अपने घर आकर पानी से रंग को धो दें। रंगों के पानी से कपड़े नापाक नहीं होते हैं। उन्होंने शहर के मुसलमानों और मस्जिद के इमामों से आग्रह करते हुए कहा कि होली और जुमा एक दिन पड़ रहा है। नमाज विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर होती है। जिन इलाकों में मिलीजुली आबादी है, उन क्षेत्रों में जुमे की नमाज का समय आपसी सलाह-मशवरे से अगर जरूरी हो तब्दील कर लें।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag:  देवल में लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस, महिला को था मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


होली और जुमा शांति और सोहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। छोटी-मोटी बातों पर कानून अपने हाथ में न लें। हिंदू लोगों से अपील करते हुए कादरी ने कहा कि हिजाब पहनी महिला और रोजेदार मुसलमान पर रंग न डालें। बच्चों को भी इस बारे में समझाएं।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें