आज से 28वीं अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 शुरू होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न संस्थानों की 42 टीमों के 4000 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
ये भी पढे़ं...Delhi Blast: आतंकियों के कदमों के निशां का पीछा कर उत्तराखंड भी पहुंचती रहीं एजेंसियां, पकड़े गए संदिग्ध आतंकी
मार्ग बंद करने के लिए भेजा पत्र
28वीं अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत 13 नवम्बर को साइक्लिंग और 16 नवम्बर को मैराथन प्रतियोगिता सुबह छह बजे से प्रस्तावित है। मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो ने प्रतिभागियों की सुरक्षा व आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन से मार्ग बंद करने, पुलिस व्यवस्था और एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को एक पत्र भेजा है। प्रस्तावित मार्ग महाराणा प्रताप चौक से लेकर एसडीआरएफ सर्किल, जौलीग्रांट तक रहेगा। इस संबंध में कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग के डीएफओ तरुण एस. को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।