फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश हो तो खुद को बचाने के लिए रहे तैयार

Sun, 05 Jul 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका के चलते राज्य के कई इलाकों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


बारिश के चलते उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए कोटद्वार में पुलिस और प्रशासन की टीमों को तैयार रहने को कहा गया है। सड़कें बंद होने की स्थिति में लोनिवि को जेसीबी मशीन के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कोटद्वार, लैंसडौन, यमकेश्वर, सतपुली, थलीसैंण, धुमाकोट, तहसीलों में पुलिस, राजस्व सहित अन्य विभागों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। नदियों के किनारे निवास करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। इसके  साथ ही नदियों में किसी भी तरह से काम करने को पूरी तरह से प्रतिबंध किया गया है।
विज्ञापन


सभी विभागों को किसी भी तरह की सूचना मिलते ही त्वरित एक्शन के लिए तैयार रहने को कहा गया है। उधर, एसपी ने भी सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। धुमाकोट के एसडीएम अनिल गब्रियाल ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के तहत किसी आपदा से निपटने के लिए सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

कोटद्वार में सुखरौ नदी के किनारे सिमलचौड़, खोह नदी के किनारे गाड़ीघाट, सतपुली में नयार नदी के किनारे घर बनाने वालों को बारिश से सर्वाधिक खतरा बना रहता है।

क्षेत्र में ध्यान दें चौकी प्रभारी
कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की गई है। सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

आपदा जैसी स्थिति आने पर उससे निपटने के लिए जरूरी सामग्री को पहले से अपने पास रखा गया है। दारोगाओं को स्पष्ट कहा गया है कि नदी में किसी को भी न उतरने दिया जाय। कोटद्वार-दुगड्डा के बीच किसी को भी खोह नदी में नहीं उतरने दिया जाएगा।
विज्ञापन


चिलरखाल मार्ग भी रहेगा बंद
बारिश की स्थिति में चिलरखाल लालढांग मोटर मार्ग को कुछ समय के लिए बंद कर  दिया जाएगा। मार्ग के बीच में आने वाले नदी नालों के उफान पर आने की संभावना बनी रहती है। पहाड़ में भी बारिश हुई तो भी इस मार्ग को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

48 घंटे तक सभी विभागों को पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि बारिश होने की स्थिति में नदी किनारे न जाएं।
- जीआर बिनवाल, एसडीएम कोटद्वार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें