फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट जारी, पंतनगर एयरपोर्ट पर 20 जनवरी से विजिटर्स पर रोक

Thu, 16 Jan 2020 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर

सार

  • नेपाल, चीन सीमा का नजदीकी एयरपोर्ट होने से संवेदनशील
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से देश के कई संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।  इसी क्रम में गत 10 जनवरी से पंतनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही अब एयरपोर्ट में 20 जनवरी से अग्रिम आदेशों तक विजिटर्स के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।  

विज्ञापन


नेपाल और चीन सीमा से सबसे नजदीक होने के कारण पंतनगर एयरपोर्ट संवेदनशील माना जाता है। इस कारण ही एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत गत 10 जनवरी से एयरपोर्ट पर यात्रियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, अब  20 जनवरी से परिसर में किसी भी विजिटर के प्रवेश पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

यात्रियों की होगी थ्री लेयर चेकिंग

एयरपोर्ट में आने वाले वाहनों को थ्री लेयर चेकिंग सिस्टम और यात्रियों को भी एयरपोर्ट के मुख्य द्वार से प्लेन में बोर्डिंग तक त्रिस्तरीय चेकिंग से गुजरना पड़ रहा है।

एयरपोर्ट की सुरक्षा में उत्तराखंड पुलिस के 32 जवानों को लगाया गया था लेकिन 26 जनवरी को देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा और बढ़ा कर पुलिस के 64 जवानों को दिन रात के लिए तैनात किया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें