फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पहाड़ों में हुई भारी बारिश के बाद खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, अलर्ट जारी

Sat, 10 Aug 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक पहाड़ों में हुई भारी बारिश के बाद गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार गया। शनिवार की सुबह को गंगा का जलस्तर 291.85 मीटर था।

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे तक 293.20 मीटर तक पहुंच गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। लेखपालों के साथ बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर तैनात चौकीदारों से पल-पल की अपडेट ली जा रही है। 

इस बारिश के मौसम में गंगा का जलस्तर 292 मीटर के आसपास तक ही चल रहा था। शुक्रवार रात को पहाड़ों में हुई बारिश से गंगा का जलस्तर एकदम से बढ़ गया। सुबह को गंगा का जलस्तर 291.85 मीटर था, जोकि चेतावनी निशान 293 मीटर से नीचे था, लेेकिन गंगा का जलस्तर देखते ही देखते बढ़ने लगा। 
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

दोपहर बाद तीन बजे तक चेतावनी निशान को पार कर गया। इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। गंगा का जलस्तर 293.20 मीटर तक पहुंच गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को गांवों में भेज दिया गया है। साथ ही बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर तैनात चौकीदारों से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है। तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि गंगा क्षेत्र में किसी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें