पिछली बार भी उत्तराखंड सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा “दी मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवार्ड” के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य को “स्पेशल मेंशन सर्टिफिकेट फॉर फिल्म फ्रेंडली एनवायरनमेंट” अवार्ड के लिए चयनित किया गया था।
उत्तराखण्ड राज्य को यह पुरस्कार राज्य में फिल्म शूटिंगों के लिए निर्माता एवं निर्देशकों के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करने के प्रयासों के लिए दिया गया था।
उत्तराखंड में अजय देवगन प्रोडक्शन द्वारा निर्मित हिन्दी फिल्म ‘शिवाय’’, शाहिद कपूर की कबीर सिंह, केदारनाथ, तिग्मांशु धूलिया निर्देशित “राग देश”, हिन्दी फिल्म ‘‘बत्ती गुल मीटर चालू’’ तथा हिन्दी फिल्म ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’’, अभिनेता जॉन अब्राहम द्वारा निर्मित फिल्म ‘‘परमाणु’’, ‘‘रायफलमैन जसवंत सिंह रावत’’ के साथ ही उत्तराखण्ड क्षेत्रीय बोली की फिल्म ‘गोपी-भिना, भुली ए भुली, तेलगु फिल्म ‘‘ब्रहमोत्सवम’’, हिन्दी फिल्म ‘‘शुभ मंगल सावधान’’, सोनी टी.वी. पर प्रसारित सीरियल ‘‘बड़े भैय्या की दुलहनिया”, जी.टी.वी. पर प्रसारित धारावाहिक ‘‘पिया अलबेला’’, एम.टी.वी. पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो स्पिटविला सीजन 10, टी.वी. धारावाहिक बेपनाह, मराठी फिल्म ‘‘फुर्र’’, बद्री द क्लाउड, मेजर निराला आदि प्रमुख फिल्में और धारावाहिक की शूटिंग राज्य में हुई है। वहीं पीमए नरेंद्र मोदी की बायोपिक, बाबा रामदेव की बायोपिक भी शूट हो चुकी है। वहीं अब आगामी 15 अगस्त को जॉन अब्राहम की मसूरी में शूट हुई बाटला हाउस भी रीलिज होने जा रही है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जल्द ही डोईवाला के आसपास फिल्म सिटी बनाने की घोषणा भी की थी। उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि डोईवाला के आसपास 25 से 50 एकड़ भूमि पर फिल्मसिटी बनाने की योजना है।
इससे स्थानीय नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत पहले सब्सिडी 30 प्रतिशत मिली थी, जोकि अब बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जा रही है।
बता दें कि फिल्म अवॉर्ड इवेंट शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के पीआईबी कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। इस बार 23 गैर फीचर फिल्मों और 31 फीचर फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया है। ये पुरस्कार 24 अप्रैल को घोषित होने थे लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से पुरस्कार की घोषणा देरी से हो रही है ।
हर साल पुरस्कार वितरण समारोह 3 मई को होता है। इस बार अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का खिताब दो एक्टर्स को दिया गया है। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेत्री ने जीता है। इसके साथ ही बेस्ट फिल्म के डॉयरेक्टर ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।
मार्च 17 से 31 दिसंबर 17 तक - 40
जनवरी 18 से 31 दिसंबर 18 तक - 95
जनवरी 19 से 31 जुलाई 19 तक - 85