फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: मैठाणा में नहीं थम रहा भू-धंसाव, सिमट रही अलकनंदा, बहाव भी हाईवे की ओर होने से बढ़ा खतरा

Sat, 02 Sep 2023 06:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)

सार

मैठाणा में करीब 150 मीटर हिस्से में भू-धंसाव हो रहा है। यहां वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। हाईवे सुचारु रखने के लिए लगातार धंसाव वाली जगहों पर मिट्टी का भरान किया जा रहा है लेकिन धंसाव अलकनंदा की ओर होने से यहां अलकनंदा सिमट रही है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा में भू-धंसाव थम नहीं रहा है। यहां लगातार हाईवे अलकनंदा की ओर धंस रहा है जिससे अलकनंदा की चौड़ाई कम होती जा रही है। आरजी बिल्डवेल और मेकाफेरी कंपनी की ओर से हाईवे के धंसाव वाली जगह पर मिट्टी का भरान किया जा रहा है लेकिन हाईवे पर लगातार वाहनाें की आवाजाही हाेने से यहां नीचे की ओर से धंसाव हो रहा है।

विज्ञापन


अब अलकनंदा का बहाव भी हाईवे की ओर हो गया है जिससे खतरा बढ़ता जा रहा है। मैठाणा में करीब 150 मीटर हिस्से में भू-धंसाव हो रहा है। यहां वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। आरजी बिल्डवेल कंपनी के अधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था और इसके ट्रीटमेंट का खाका भी तैयार किया लेकिन मौजूदा समय में यातायात सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अलकनंदा की चौड़ाई कम हो रही
हाईवे सुचारु रखने के लिए लगातार धंसाव वाली जगहों पर मिट्टी का भरान किया जा रहा है लेकिन धंसाव अलकनंदा की ओर होने से यहां अलकनंदा सिमट रही है। अब अलकनंदा की चौड़ाई कम हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...67 रुपये के लिए न्याय की लड़ाई: ऑनलाइन मंगाई किताब नहीं आई, आयोग की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने सुनाया ये फैसला
विज्ञापन


वहीं एनएचआईडीसीएल के उपमहाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मैठाणा में भू-धंसाव का अस्थायी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। धंसाव नदी की ओर बढ़ रहा है। यहां फिलहाल हाईवे सुचारु रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। निर्माणादायी कंपनियों की ओर से क्षेत्र के ट्रीटमेंट की योजना तैयार कर ली गई है। बरसात के बाद यहां सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें