फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गंगा में प्रवाहित की गई IAS अक्षत गुप्ता की अस्थियां

Fri, 10 Jun 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Udham Singh Nagar DM, akshat gupta - फोटो : file photo
विज्ञापन
शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर जिले में डीएम के पद पर तैनात रहे अक्षत गुप्ता (39) की अस्थियां हरिद्वार में प्रवाहित की गई। नोएडा स्थित जीआईपी मॉल में हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर स्व. अक्षत गुप्‍ता की अस्थियां विसर्जित की गईं। इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार के अन्‍य सदस्य भी मौजूद रहे। देहरादून से भी कई अधिकार हरिद्वार पहुंचे।

नोएडा स्थित जीआईपी मॉल में हार्ट अटैक आने से अक्षत गुप्ता की मौत हो गई थी। उन्हें एंबुलेंस से सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बताया जा रहा है कि वह जीआईपी मॉल में खाना खाने गए हुए थे। खाना खाने के बाद उन्हें हार्ट अटैक पड़ा।
विज्ञापन


कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन व पारिवारिक मित्र डा. वरुण भार्गव ने अक्षत गुप्ता की मौत की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि अक्षत गुप्ता को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

बता दें कि विगत 31 मई को अक्षत गुप्ता का तबादला देहरादून गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग में एमडी पद पर हुआ था। दो जून से छुट्टी लेकर वह नोएडा चले गए थे।
विज्ञापन


वीडियो देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें