फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अनुमति मिलने के बावजूद अकासा एयरलाइंस ने नहीं शुरू की फ्लाइट, ये तीन कंपनियां पहले ही कर चुकीं बंद

Wed, 05 Apr 2023 12:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट

सार

अकासा एयरलाइंस को बंगलूरू-देहरादून-हैदराबाद और हैदराबाद-देहरादून-बंगलूरू के बीच अपनी दो फ्लाइटों को शुरू करना था, लेकिन अभी तक अकासा ने अपने स्टॉफ की तैनाती नहीं की है। इस कारण इसकी फ्लाइट को शुरू करने में अभी वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकासा एयरलाइंस ने नए शेड्यूल के अंतर्गत अब तक देहरादून एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइटें शुरू नहीं की हैं। जबकि, 26 मार्च से लागू फ्लाइट शेड्यूल में अकासा को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से उड़ानों की अनुमति मिल चुकी है।

विज्ञापन


अकासा को देहरादून एयरपोर्ट पर सुबह और शाम क्रमश: बंगलूरू-देहरादून-हैदराबाद और हैदराबाद-देहरादून-बंगलूरू के बीच अपनी दो फ्लाइटों को शुरू करना था। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि अभी तक अकासा ने अपने स्टॉफ की तैनाती नहीं की है। इस कारण इसकी फ्लाइट को शुरू करने में अभी वक्त लग सकता है।

किंगफिशर, जेट एअरवेज और स्पाइसजेट बंद कर चुके हैं फ्लाइट

देहरादून एयरपोर्ट पर अब तक तीन विमानन कंपनियां दिवालिया होने या अन्य कारणों से अपनी फ्लाइटें पूरी तरह बंद कर चुकी हैं। इनके बंद होने के बाद एयरपोर्ट पर दूसरी विमानन कंपनियों ने अपना रुख किया है। बंद हो चुकी फ्लाइटों में सबसे पहला नाम विमानन कंपनी किंगफिशर का है।

ये भी पढ़ें...Dehradun Aadhat Bazar: कुछ ऐसा होगा दून का नया आढ़त बाजार, व्यापारियों ने दी हरी झंडी, जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन


2007 में एयरपोर्ट के पहले विस्तारीकरण के बाद सबसे पहले किंगफिशर ने दिल्ली-देहरादून के बीच 66 सीटर एटीआर विमान से अपनी उड़ान शुरू की थी। उसके बाद किंगफिशर ने 74 सीटर, फिर देहरादून-मुंबई के बीच सीधे 174 सीटर वाली एअरबस 319 और एअरबस 320 से फ्लाइट शुरू कर इतिहास रचा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें