पंजाबी समाज को पाकिस्तानी कहने पर कांग्रेस से जुड़ी नेता आकांक्षा नेगी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ बड़े नेताओं के कहने पर नेगी ने यह बयान दिया है। इससे पूरा पंजाबी समाज आहत है। पंजाबी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने सातवीं शताब्दी में आंक्राताओं से लोहा लिया और फिर बंटवारे का दंश भी झेला।
भाजपा नेता ने कहा कि पंजाबी समाज को इस तरह अपमानित करने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने आकांक्षा नेगी को 48 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है। पंजाबी समाज से जुड़े लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो कुंवर जपेंद्र सिंह और पंजाबी समाज आमरण अनशन को मजबूर होंगे।