राज्यपाल करेंगे शिक्षकों का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने आज शनिवार को शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल है।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को हर साल शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस साल 19 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया। लोकभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल ने शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए।
इसमें पौड़ी के विष्णुपाल सिंह नेगी, चमोली के लखपत सिंह रावत, उत्तरकाशी के पृथ्वी सिंह रावत, देहरादून के वीरेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार के रोबिन कुमार, टिहरी के महेश्वर प्रसाद सेमवाल, रुद्रप्रयाग के शशिकांत नौटियाल, चंपावत के जहीर अब्बास, ऊधमसिंह नगर के नौ सिंह, नैनीताल की डॉ.श्वेता, पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह परिहार और अल्मोड़ा के त्रिलोक सिंह अधिकारी को पुरस्कृत किया गया।
ये भी पढे़ं...ऋषिकेश: बढ़ता अपराध, नशे-हथियार से लेकर अवैध कैसीनो तक, तीर्थनगरी का स्वरूप मैला करने की कोशिश
माध्यमिक शिक्षा से पौड़ी के नरेंद्र सिंह नेगी, चमोली के डा.सुमन ध्यानी शर्मा, देहरादून के डॉ.अतुल कुमार श्रीवास्तव, हरिद्वार के कमलेश पंवार, चंपावत के नवीन चंद्र पंत व नैनीताल के विशन सिंह मेहता को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, प्रशिक्षण संस्थान से उत्तरकाशी के डॉ.सुबोध सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।