फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरक के इस्तीफे की मांग पर अड़े अजय भट्ट

Thu, 27 Feb 2014 01:26 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश सरकार के मंत्री हरक सिंह रावत के बहाने सरकार पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला से छेड़छाड़ का मामला दिल्ली पुलिस ने दर्ज कर लेने के बाद मंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए या तो हरक सिंह इस्तीफा दे या फिर राज्यपाल उन्हें बखास्त करे।
विज्ञापन


उत्तराखंड की छवि हुई खराब
प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इस घटना से पूरे देश में प्रदेश की छवि खराब हुई है।

सरकार पर साधा निशाना
प्रदेश में अराजकता का माहौल है और 26 दिन बीतने पर भी मंत्रियों को विभाग नहीं मिलना कांग्रेस के भीतर की कलह को उजागर करता है। भट्ट ने कहा कि बेरोजगारों के साथ सरकार ने बहुत बड़ा भद्दा मजाक किया है।

पढ़ें, राहुल बोले, लाएंगे स्वास्थ्य का अधिकार

कहा कि जब दिनांक 09 फरवरी को समूह ग की 2500 पदों पर सरकार ने विज्ञप्ति जारी की लेकिन अधिकांश विभाग कह रहे हैं कि उनके यहां पद रिक्त नहीं है। जबकि विभागों में तमाम पद रिक्त दर्शाए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार शिक्षा मित्रों केसाथ भी नाइंसाफी कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में करेंगे पुतला दहन
मंत्री हरक सिंह रावत को बर्खास्त करने के लिए भाजपा प्रदेश संगठन ने शुक्रवार को जिला मुख्यालयों पर पुतले जलाने का ऐलान किया है।

पढ़ें, चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’

प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया है कि हरक सिंह रावत के साथ ही प्रदेश सरकार के पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराया जाए। आंदोलन तब तक जारी रहे जब तक हरक का इस्तीफा ना हो जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें