फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रा करने वाले कृपया ध्यान दें: महंगी हो गई हेली सेवा, दूसरी बार बढ़ा किराया, पढ़िए अब कितनी करनी पड़ेगी जेब ढीली

Wed, 13 Apr 2022 01:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हेली सेवा का किराया राज्य सरकार तय करती है। उत्तराखंड में हेली सेवा शुरू होने के बाद किराये में दूसरी बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
helicopter, heli service - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में हेली सेवा महंगी हो गई है। नागरिक उड्डयन विभाग ने दून-हल्द्वानी और हल्द्वानी-पिथौरागढ़ के बीच की हेली सेवा का किराया बढ़ा दिया है। अमर उजाला ने पहले ही इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देहरादून से हल्द्वानी के बीच किराये में 326 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


पहले जहां दून-हल्द्वानी का किराया 5967 रुपये था, वहीं अब बढ़कर 6293 रुपये हो गया है। इसी प्रकार, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बीच के किराये में 265 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां किराया 4856 रुपये था, वहीं अब बढ़कर 5121 रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस में सुलगती असंतोष की चिंगारी: सोशल मीडिया पर वायरल दस विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबर, आज बैठक की चर्चा

फिलहाल पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच हवाई सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। इस रूट पर हवाई किराया नहीं बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि हेली सेवा का किराया राज्य सरकार तय करती है। प्रदेश में हेली सेवा शुरू होने के बाद किराये में दूसरी बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने किराया बढ़ोतरी की पुष्टि की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें