समय एयरलांइस शहर
सुबह - 7:10 बजे इंडिगो दिल्ली
सुबह - 7:20 बजे एलाइंस एयर दिल्ली
सुबह - 7:55 बजे स्पाइसजेट दिल्ली
सुबह - 10:30 बजे इंडिगो दिल्ली
दोपहर - 12:50 बजे स्पाइसजेट अहमदाबाद
दोपहर - 1:45 बजे एलाइंस एयर दिल्ली
दोपहर - 3:20 बजे इंडिगो दिल्ली
शाम - 4:25 बजे इंडिगो मुंबई
शाम - 7:05 बजे एलाइंस एयर दिल्ली
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आ रहे बाहरी इलाकों के पर्यटकों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें विभागीय ईमेल आईडी पर अपनी जानकारी भेजनी होगी। जांच रिपोर्ट नहीं होने से पर्यटकों को दिक्कतें आ रही थी।
प्रशासन ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट लाने और नहीं होने की दशा में एयरपोर्ट पर ही जांच कराने की व्यवस्था बनाई है। दूसरे राज्यों से आ रहे पर्यटक एयरपोर्ट पर जांच तो करा रहे थे। लेकिन उन्हें रिपोर्ट मिलने में दिक्कतें हो रही थी। बीते शुक्रवार को 74, शनिवार को 40 और रविवार को 71 हवाई यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच हुई।
काफी समय से एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के लिऐ उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भेजा जा रहा था। रिपोर्ट मिलने में दिक्कतें बढ़ने पर पर्यटकों ने सहूलियत देने की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान में लेकर एयरपोर्ट पर विभागीय ईमेल आईडी उपलबघ कराई है। यात्रियों को
idspdehradun@gmail.com पर अपनी जानकारी भेजनी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि विभागीय आईडी पर ईमेल भेजने वाले पर्यटक को जांच रिपोर्ट मुहैया कराने की व्यवस्था बनाई गई है।