केंद्र सरकार की उड़ान योजना में रीजनल कनेक्टिविटी सर्विस के तहत पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सस्ती हवाई सेवाएं जल्द शुरू होंगी।
इसके तहत पंतनगर से देहरादून, आगरा, शिमला, कुल्लू एवं लुधियाना के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए एयर डेक्कन से करार हुआ है। एयर डेक्कन ने अपनी हवाई सेवाएं शुरू करने का शेड्यूल पंतनगर एयरपोर्ट को भेजा है।
डीजीसीए (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) की अनुमति के बाद यहां से सस्ती हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी। इससे आम नागरिक ढाई हजार रुपए तक के किराए में हवाई सेवा की सुविधा ले सकेंगे।
सस्ती हवाई सेवाओं का शेड्यूल
कहां से - कहां तक
08:05 शिमला से 14: 05 पंतनगर- वाया दिल्ली
10:15 कुल्लू से 14: 05 पंतनगर- वाया दिल्ली
11:20 लुधियाना से 14: 05 पंतनगर- वाया दिल्ली
16:55 पंतनगर से 18: 25 दिल्ली
18:50 दिल्ली से 20:00 आगरा
13:30 से दिल्ली से 14:05 पंतनगर
14:25 पंतनगर से 15:10 देहरादून
15:50 देहरादून से 16:35 पंतनगर