फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर-पिथौरागढ़ फ्लाइट के लिए बंद हुई बुकिंग, अब डीजीसीए की अनुमति के बाद ही शुरू होगी हवाई सेवा

Sun, 24 Mar 2019 11:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
हवाई सेवा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंतनगर-पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच बंद पड़ी एयर हेरिटेज एविएशन की फ्लाइट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। हेरिटेज ने पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए समर शेड्यूल भी जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


27 अक्तूबर से 24 मार्च तक हेरिटेज का विंटर शेड्यूल था, जबकि 25 मार्च से 26 अक्तूबर तक समर शेड्यूल रहता है। विगत नौ फरवरी को हेरिटेज के नौ सीटर विमान का दरवाजा हवा में अचानक खुल गया था।


तब से विमान पंतनगर एयरपोर्ट पर खड़ा है। डीजीसीए की अनुमति नहीं मिलने से विमान को पंतनगर एयरपोर्ट से हटाया नहीं गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

हेरिटेज ने पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच अपनी फ्लाइट 24 मार्च तक स्थगित की थी। हेरिटेज के पंतनगर स्टेशन प्रभारी मोहित नेगी ने बताया पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए कोई बुकिंग नहीं की जा रही है।

हेरिटेज के प्रधान कार्यालय द्वारा समर शेड्यूल जारी होने के बाद बुकिंग शुरू की जाएगी। उधर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण पंतनगर के निदेशक एसके सिंह ने बताया कि डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद ही हेरिटेज के खराब विमान को पंतनगर से हटाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें