फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात रेडीमेट कारोबारी के दो मंजिला गोदाम में आग लगने से लोगों में दशहत, आसपास के मकान कराए खाली

Sun, 24 Mar 2019 11:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गेदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बंजारावाला टी स्टेट में शनिवार रात रेडीमेट कारोबारी के दो मंजिला गोदाम में आग लग गई। लपटों के कारण आसपास के मकानों के चपेट में आने की आशंका से अफरातफरी मच गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर तो आई, लेकिन पानी की कमी के चलते आग बुझने के बजाए और धधक गई। लोगों की नाराजगी के बाद आई फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के बंजारावाला टी स्टेट में रविन्द्र चौहान का रेडीमेट कपड़ाें का कारोबार है। परी कलक्शन स्टोर के नाम से प्रतिष्ठान चलाने वाले चौहान ने दुकान की पहली और दूसरी मंजिल पर गोदाम बना रखा है। शनिवार रात पौने आठ बजे के करीब चौहान अपनी दुकान पर थे। इसी बीच पहली मंजिल से धुआं निकलता दिखाई दिया तो आग का शोर मच गया। कुछ देर में मौके पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा हो गया।

सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम भी आ गई। इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाने के प्रयास हुए, लेकिन पानी की कमी के चलते आग और धधक गई। आग की लपटे बढ़ने के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक मंजिल से आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। पानी की कमी की बात सुनकर लोगाें ने फायर कर्मचारियों से अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद फायर की दो और गाड़ियां बुलाकर आग को बुझाने के प्रयास तेज किए गए। करीब डेढ़ घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

आसपास के मकान कराए खाली
गोदाम में लगी आग की लपटो की वजह से आसपास के मकानों पर खतरा बढ़ गया था। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के मकानों को खाली कराया गया। लपटों की वजह से उनकी दीवारें भी गर्म हो गई थी। आग पहुंचने की आशंका में परिजन अपना कीमती सामान लेकर बाहर की तरफ भाग आए। 

बिलखते रहे रेडीमेट कारोबारी
दो मंजिला गोदाम में आग लगने के कारण रेडीमेट कारोबारी रविन्द्र चौहान का रोते-रोते बुरा हाल था। वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं था। दो मंजिला गोदाम में रखा हुआ पूरा सामान स्वाह हो गया। लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें