फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अब पहाड़ की हवा पर भी नजर रखने की जरूरत पड़ी... इन 15 दिनों तक की जाएगी खास निगरानी

Tue, 22 Oct 2024 08:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने क्षेत्रीय कार्यालयों को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि दिवाली के मद्देनजर 24 अक्तूबर से सात नवंबर तक 15 दिनों तक हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की जांच होगी।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक ध्वनि और वायु प्रदूषण की गुणवत्ता की जांच करेगा। इसके लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को पत्र भेजा है। पीसीबी हर वर्ष दिवाली त्योहार के समय विशेषकर 15 दिनों तक हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की जांच करता है।

विज्ञापन


राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के मुताबिक, दिवाली के मद्देनजर 24 अक्तूबर से सात नवंबर तक 15 दिनों तक हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की जांच होगी।

ये भी पढ़ें...Dehradun: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा; चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

नैनीताल जिले में हल्द्वानी व नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, टिहरी में जांच की जाएगी। रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजा जाएगा। उधर, पीसीबी के राज्य मुख्यालय के अलावा चार क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून, रुड़की, हल्द्वानी और काशीपुर में है। इनके माध्यम से राज्य में प्रदूषण की जांच समेत अन्य कार्य होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें