फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: हरिद्वार में वायु प्रदूषण की मॉनीटरिंग के लिए खुलेगा स्टेशन, पीसीबी ने दी स्वीकृति

Sun, 01 Nov 2020 11:41 AM IST
अलका त्यागी निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से स्वीकृति, स्टेशन के लिए जगह चयन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी हरिद्वार की आबोहवा की अब नियमित मॉनीटरिंग हो सकेगी। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हरिद्वार शहर में वायु प्रदूषण की मॉनीटरिंग के लिए स्टेशन खोलने की स्वीकृत दे दी है। क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से स्टेशन स्थापित करने के लिए जगह चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। डेढ़ महीने के अंतराल में स्टेशन अस्तित्व में आ जाएगा।

विज्ञापन


हरिद्वार में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने से वायु प्रदूषण और बढ़ेगा। राज्य गठन के बाद से अभी तक हरिद्वार शहर में वायु प्रदूषण का स्तर मापने के लिए कोई स्टेशन नहीं है।


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सिडकुल में स्टेशन खोला गया है। हरिद्वार के वायु प्रदूषण के आंकलन के लिए समय-समय पर अस्थायी व्यवस्था की जाती है। जानकारी के अनुसार स्टेशन डेढ़ महीने में अस्तित्व में आ जाएगा। इसमें तीन कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी रहेगी। 24 घंटे वायु प्रदूषण की नियमित मॉनीटरिंग हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में घुला जहर और घुटने लगा दम

महाकुंभ की तैयारियों के लिए पूरा शहर अस्त-व्यस्त है। निर्माण कार्यों से धूल-मिट्टी उड़ रही है। अनलॉक-5 में वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ने से वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार का एक्यूआई 204 पहुंचने से लोगों का दम घुटने लगा है। अस्थमा और हार्ट के मरीज ही नहीं आम आदमी की मुश्किल बढ़ रही हैं। 

शहर में हर जगह धूल-मिट्टी के गुबार उड़ रहे हैं। कहीं सड़कों का चौड़ीकरण तो कहीं फ्लाईओवर तैयार हो रहे हैं। वार्डों में  नालों के निर्माण के लिए खुदाई हो रही है। गैस पाइप लाइन और ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए बाजार और कालोनियों की सड़कें खुदी हैं।

खुदाई के साथ सड़कों पर मलबा और रेता-बजरी के ढेर लगे हैं। धूल-मिट्टी ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 दर्ज हुआ है। पीएम-10 की मात्रा 231 और बेहद खतरनाक सूक्ष्म कणों पार्टिकुलेट मैटर पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 143 दर्ज किया गया है।

डेढ़ महीने में वायु प्रदूषण की मॉनीटरिंग के लिए हरिद्वार शहर में स्टेशन खुल जाएगा। राज्य बोर्ड स्तर से इक्यूमेंट और कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। जबकि क्षेत्रीय स्तर से स्टेशन के लिए जगह ढूंढी जा रही है। 
- राजेंद्र सिंह कठैत, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें