कोर्ट ने राज्य के प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन को निर्देश दिए कि वे टरबाइन फ्यूल पर सब्सिडी देने संबंधी प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखें। याची का कहना था कि सरकार ने 2016 में ‘उड़ान’ योजना में प्रदेश के पंतनगर एयरपोर्ट को शामिल किया था। 2017 में योजना के समीक्षा के तहत पंतनगर को ‘उड़ान’ योजना से बाहर किया और चिन्यालीसौड़, नैनीसैनी, गौचर तथा हरिद्वार को योजना में शामिल किया।
केंद्र की इस योजना में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए उन हवाई अड्डों को शामिल करना था जिनमें सप्ताह में सात से कम सेवाएं हैं। पंतनगर से सप्ताह में मात्र चार सेवायें ही हैं। पंतनगर से दिल्ली के लिये एकमात्र सेवा उपलब्ध है। राजधानी देहरादून के लिये पंतनगर से एक भी सेवा नहीं है। देहरादून भी दिल्ली से होकर ही जाना पड़ता है।