फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अभी और तल्ख होंगे बिगड़े मौसम के तेवर, इन दो दिन सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 09 Sep 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in uttarakhand
विज्ञापन

बारिश से अभी कुछ राहत मिली ही थी कि मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में नौ और दस सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


उससे पहले भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

रविवार को मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बारिश के अलर्ट को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

landslide
बता दें कि, शुक्रवार को अतिवृष्टि से चमोली में ग्राम पंचायत उस्तोली के सगोलाबगड़ और सरपाणी गांव में भारी नुकसान हुआ है। सगोलाबगड़ में दो गौशाला मलबे में दब गई हैं। गौशाले में बंधी चार गाय, दो भैंस और एक पालतू कुत्ता जिंदा दफन हो गई हैं।

गदेरे के उफान पर आने से घाट-सितेल मोटर मार्ग का करीब 200 मीटर हिस्सा भी बह गया है। गांव को जोडने वाला पैदल रास्ता भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे ग्रामीण अपने गांव में ही कैद होकर रह गए हैं।

बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को गोविंदघाट के समीप पिनोला में करीब छह घंटे तक अवरुद्ध रहा। बीआरओ व मेकाफेरी की जेसीबी मशीन और मजदूरों ने दोपहर करीब बारह बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया। हाईवे खुलने के बाद 466 तीर्थयात्री बदरीनाथ और 203 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर रवाना हुए।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें