फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपने भी तो बुक नहीं कराया इस फ्लाइट का टिकट, पढ़ लीजिए कैंसिल हो सकती है एडवांस बुकिंग

Thu, 14 Feb 2019 09:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
flight
विज्ञापन

हवाई सेवा करते हैं इस खबर पर ध्यान जरूर दीजिए। नैनीसैनी हवाई पट्टी से बार-बार फ्लाइट रद्द होने से करीब 1500 यात्रियों की धड़कन बढ़ी हुई है। ये वे लोग हैं जिन्होंने एडवांस बुकिंग कराई हुई है। हवाई सेवा शुरू होने के बाद से अब तक करीब 250 यात्रियों को हवाई यात्रा से वंचित भी हुए हैं। 

विज्ञापन


नैनीसैनी हवाई पट्टी से 17 जनवरी 2019 को हवाई सेवा शुरू हुई थी। हेरिटेज एविएशन का नौ सीटर विमान यात्रियों को लेकर देहरादून से यहां पहुंचा था। विमान सेवा शुरू होने के पहले ही दिन लोगों ने पिथौरागढ़ से पंतनगर और देहरादून के लिए मार्च तक की बुकिंग कर दी थी।

विमान सेवा में कभी तकनीक तो कभी मौसम के बाधक बनने से आए दिन यात्रियों को मायूस होना पड़ रहा है। अब तक 10 दिन की उड़ानें रद्द होने के कारण लगभग 250 लोग यात्रा से वंचित हो चुके हैं। अब भी 1500 से अधिक लोग हैं जिन्होंने बुकिंग कराई हुई है। 

विज्ञापन

यह लोग लगातार फ्लाइट में सीट को लेकर या फिर अप्रैल की बुकिंग के लिए बुकिंग काउंटरों में पूछताछ कर रहे हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले अंकुर कोहली के मुताबिक रोज उन्हें जवाब देना पड़ रहा है।

हेरिटेज एविएशन से मिली जानकारी के अनुसार नैनीसैनी हवाई पट्टी से पंतनगर और देहरादून के लिए मार्च तक की सभी उड़ानों की बुकिंग हो चुकी है। अप्रैल की बुकिंग मार्च अंतिम सप्ताह से शुरू होगी।  


नैनीसैनी से संचालित विमान सेवा का हाल 
17 जनवरी- पहली व्यावसायिक उड़ान
18 जनवरी - विमान पंतनगर से सुबह 10.30 बजे के बजाय दिन में 2.10 बजे पहुंचा। 
19 जनवरी - तीनों फ्लाइट ठीक रही। 
20 से 22 जनवरी - विमान सेवा बंद रही। 
23 जनवरी - साप्ताहिक छुट्टी
24 जनवरी - सेवा सुचारु रही
विज्ञापन

25 जनवरी - तकनीकी खराबी के कारण विमान पंतनगर से पिथौरागढ़ नहीं आ सका। 
26 जनवरी - तीन फ्लाइट संचालित हुईं। 
27 जनवरी - दोपहर बाद तीन बजे विमान यहां पहुंचा। 
28 , 29 जनवरी - उड़ान नियमित रही। 
30 जनवरी - साप्ताहिक अवकाश
31 जनवरी से छह फरवरी - हवाई सेवा सुचारु रही
सात फरवरी - खराब मौसम के कारण फिर विमान सेवा बंद रही। 
आठ फरवरी - विमान दो घंटा देरी से नैनीसैनी पहुंचा। 
नौ फरवरी - नैनीसैनी से पंतनगर के लिए यात्रियों को लेकर गया विमान तकनीकी खराबी के कारण पंतनगर से पिथौरागढ़ नहीं आया। तब से विमान सेवा बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें